sundarkand

बजट 2020-21 में नहीं बढ़ेगा रेल किराया

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (19:25 IST)
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के दूसरे बजट की आहट के बीच जहां लोग आशंकाओं से घिरे हुए हैं, वहीं उनकी उम्मीदें भी कम नहीं हैं। रेल बजट चूंकि अब आम बजट के साथ मर्ज हो गया है, इसलिए पहले जैसा उत्साह भी लोगों में दिखाई नहीं देता। लेकिन लोग इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि बजट में रेल किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

दरअसल, यात्री किराया इसलिए भी बढ़ने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि सरकार ने 2020 की शुरुआत में ही किराया बढ़ाकर लोगों को 'जोर का झटका धीरे से' दे दिया। जनरल से एसी क्लास तक का सफर महंगा हो गया। इसके तहत सरकार ने प्रति किलोमीटर 01 से 04 पैसे तक बढ़ोतरी की। लंबी दूरी के यात्रियों पर इसका ज्यादा असर हुआ।

माना जा रहा है कि इस बार बजट में रेलवे को मिलने वाली आर्थिक मदद में 10 से 15 फीसदी तक का इजाफा किया जा सकता है। रेलवे में निजी निवेश बढ़ाने पर कई कदमों की घोषणा की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस बार रेलवे ने वित्त मंत्रालय से करीब एक लाख करोड़ रुपए की बजटीय राशि मांगी है।

पिछले साल के बजट में रेलवे को 65 हजार 873 करोड़ रुपए की बजटीय सहायता दी गई थी। इसके साथ ही 50 स्टेशनों को निजी कंपनियों के साथ मिलकर वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं बनाने की घोषणा भी की जा सकती है।

हालांकि यह भी माना जा रहा है कि वित्तमंत्री पिछली बार की तुलना में रेलवे की बजट सहायता में वृद्धि कर सकते हैं, जो कि 75000 से 80000 करोड़ तक हो सकती है।

रेलवे स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है, लेकिन फिर भी लोगों की अपेक्षा है कि स्टेशन और साफ-सुथरे होने चाहिए। ऐसे में वित्तमंत्री सफाई को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख