ramcharitmanas

प्रकाश सिंह बादल ने डाला वोट, बोले- फिर मिलेगा जनादेश

Updated: शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (11:59 IST)
बादल (लंबी)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अकाली भाजपा सरकार के बहुमत के साथ आने का दावा करते हुए कहा कि सरकार के विकास कार्यों पर जनादेश मिलेगा।
 
लंबी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बादल ने बादल गांव में सपरिवार वोट डालने के बाद विश्वास भरे लहजे में 
कहा, मैं राजनीति में सक्रिय रहूंगा तथा जब तक मुझमें सांस है जनता की सेवा करता रहूंगा।
 
उन्होंने कहा, 'पिछले दो दिन मैं लोगों से नहीं मिल सका उसका कारण मेरा खराब स्वास्थ्य था। हमारी सरकार 
शत प्रतिशत बनने जा रही है।' उन्होंने कहा कि लोग पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए नक्सली पार्टी आम आदमी पार्टी को खारिज कर देंगे।
 
केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा कि कांग्रेस के बठिंडा, शहरी सीट से प्रत्याशी मनप्रीत बादल को पहले भी लोग नकार चुके थे जब उन्होंनें पंजाब पीपुल्स पार्टी गठित कर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था और अबकी बार भी ऐसा ही होगा।
 
उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि जनता कांग्रेस तथा बाहरी लोगों को मौका नहीं देंगे क्योंकि आप पार्टी राज्य में अराजकता का माहौल बनाना चाहती है। (वार्ता) 
Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासी संग्राम, संसद में NDA का प्रदर्शन; राहुल गांधी से मांगा जवाब

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

LIVE: नहीं चली संसद, बाहर पक्ष-विपक्ष के सांसदों का प्रदर्शन

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला, गौतम अडानी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप हुए खारिज

अगला लेख