dipawali
✕

रोग, शोक और संताप मिटाने के लिए करें 'स्थिरता शक्ति योग'

Updated: मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (17:40 IST)
आपके मन या शरीर में किसी भी प्राकर की बैचेनी, टेंशन, डिप्रेशन या हाइपर्नेस है तो आप को रात में नींद नहीं आएगी। कई लोगों का दिमाग और जुबान बहुत चलती है जिसके चलते भी अशांति उत्पन्न होती है। लंबे काल तक इससे ग्रस्त रहने से गंभीर रोग भी उत्पन्न हो सकता है। यह योग आपके शरीर और मन दोनों को स्थिर कर देगा। प्रत्येक कार्य में चित्त का स्थिर और शरीर का सेहतमंद रहना जरूरी है। इसीलिए आपको 'स्थिरता शक्ति योग' का अभ्यास करना चाहिए।
 
 
1. पतांजलि के के योगसूत्र के विभितिपाद में 'स्थिरता शक्ति योग।' के बारे में जानकारी मिलती है।
 
2. शरीर और मन-मस्तिष्क को तेजी से स्थिर करने के दो तरीके हैं:- पहला केवली कुंभक प्राणायाम और दूसरा कूर्मनाड़ी में संयम करना।
 
3. केवली कुंभक प्राणायाम का अर्थ है कि चलते-फिरते या उठते-बैठते कहीं पर भी श्वास और जीभ को हिलने से कुछ सेकंड के लिए रोक देना। स्वयं को स्टॉप कर देने की क्रिया है केवली। श्वास बाहर है तो बाहर ही रोक दें और भीतर है तो भीतर ही रहने दें।
 
4. दूसरा कूर्मनाड़ी में संयम करने पर स्थिरता होती है। कंठ कूप में कच्छप आकृति की एक नाड़ी है। उसको कूर्मनाड़ी कहते हैं। कंठ के छिद्र जिसके माध्यम से पेट में वायु और आहार आदि जाते हैं उसे कंठकूप कहते हैं। इस कंठ के कूप में संयम प्राप्त करने के लिए शुरुआत में प्रतिदिन प्राणायाम और भौतिक उपवास का अभ्यास करना जरूरी है। इससे धीरे-धीरे संकल्प और संयम जाग्रत होने लगेगा।
 
इसका लाभ : योग में कहा गया है कि सिद्धियों के लिए शरीर और चित्त की स्थिरता आवश्यक है। इसका अभ्यास करने से सिद्धियों का मार्ग खुलता है। यदि आपको सिद्धियों से मतलब नहीं है तो जब शरीर स्थिर होगा तो रोग, शोक और संताप जाते रहेंगे तथा मन में शांति का जन्म होगा। आप ऐसा नहीं सोचेगे जिससे चिंता होती है, ऐसा नहीं खाएंगे जिससे रोग होता है और ऐसा नहीं करेंगे जिससे मुसीबत का जन्म होता हो। यह योग हर हाल में फाइदेमंद साबित होगा।
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख