dharma sangrah
✕

सचिन पायलट : प्रोफाइल

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (17:19 IST)
सचिन पायलट ने कांग्रेस से जुड़ने के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वे 14वीं लोकसभा में कांग्रेस की ओर से दौसा से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। जो कि भारत में सबसे कम आयु में सांसद बनने का कीर्तिमान भी है। सचिन पायलट पहले ऐसे भारतीय केंद्रीय मंत्री हैं, जिन्‍होंने क्षेत्रीय सेना में अपनी सेवा दी है।


जन्‍म : सचिन पायलट का जन्‍म 7 सितंबर सन् 1977 को उत्‍तरप्रदेश के सहारनपुर में हुआ। नोएडा में वेदपुरा उनका पुश्‍तैनी गांव है।

शिक्षा : सचिन पायलट ने अपनी स्‍कूली शिक्षा नई दिल्‍ली के एयरफ़ोर्स बाल भारती स्‍कूल से प्राप्‍त की तथा नई दिल्‍ली के ही सेंट स्‍टीफ़ेंस कॉलेज से स्‍नातक किया, तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने अमेरिका के पेंसिलवेनिया विश्‍वविद्यालय से प्रबंधन में स्‍नातकोत्‍तर की उपाधि प्राप्‍त की।

पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट प्रदेश के बड़े गुर्जर नेताओं में से एक थे। वे कांग्रेस के जानेमाने नेता और केंद्रीय मंत्री थे। सचिन पायलट ने सन् 2004 में सारा अब्‍दुल्‍लाह से विवाह किया, जो कश्‍मीर के दिग्‍गज नेता फ़ारुख अब्‍दुल्‍ला की बेटी हैं। सचिन पायलट के दो बेटे हैं आरान और वेहान पायलट।

उपलब्धि : उन्‍होंने 14वीं लोकसभा में कांग्रेस की ओर से दौसा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इस समय उनकी आयु मात्र 26 वर्ष थी, जो भारत में सबसे कम आयु में सांसद बनने का कीर्तिमान भी बना। सचिन पायलट पहले ऐसे भारतीय केंद्रीय मंत्री हैं, जिन्‍होंने क्षेत्रीय सेना में अपनी सेवा दी है, वे 6 सितंबर सन् 2012 को क्षेत्रीय सेना में सम्‍मिलित हुए।

राजनीतिक जीवन : सचिन पायलट को सियासत विरासत में मिली है। सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट प्रदेश के बड़े गुर्जर नेताओं में से एक थे। वे कांग्रेस के जानेमाने नेता और केंद्रीय मंत्री थे। सचिन पायलट को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। इसके बाद 15वीं लोकसभा अर्थात 2009 के लोकसभा के चुनाव में वे अजमेर से सांसद चुने गए।

2014 में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी नेतृत्व ने 21 जनवरी को सचिन पायलट पर भरोसा किया और उन्‍हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया। हाल ही में उन्‍होंने राजस्‍थान विधानसभा 2018 का चुनाव जीता है। प्रदेशाध्‍यक्ष होने के नाते आगामी लोकसभा चुनाव में सचिन पायलट की भूमिका और भी अहम हो गई। सचिन पायलट वर्तमान में राजस्‍थान के उप मुख्‍यमंत्री हैं।

शौक : सचिन अपनी सेहत के प्रति काफी सजग रहते हैं, इसके लिए वे प्रतिदिन योग और कसरत करते हैं। उन्‍हें गीत-संगीत सुनना और फ़िल्में देखना भी बहुत पसंद है। उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख