Hanuman Chalisa
✕

लिज ट्रस : प्रोफाइल

Updated: सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (18:16 IST)
लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। दो महीने चले चुनावी कैम्पेन में उन्होंने भारतवंशी ऋषि सुनक को हराया। ट्रस को 81,326 वोट मिले, जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले। मैरी एलिजाबेथ ट्रस या लिज ट्रस का जन्म 1975 में ऑक्सफोर्ड में हुआ था। खुद को वामपंथ बताने वाली लिज ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर थे और अपनी मां एक नर्स थीं। स्कूली पढ़ाई के बाद लिज ट्रस ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिलॉसोफी, राजनीति और इकोनॉमी पढ़ने के लिए एडमिशन लिया।
 
दक्षिणपंथी लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज को ब्रिटेन की सियासत में फायरब्रांड नेता माना चाता है। दो महीने चले चुनावी कैम्पेन में वे काफी आक्रामक रही। लिज तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। उनके पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पर रह चुकी हैं। लिज मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं।
 
कंजर्वेटिव पार्टी की नेता बनीं ट्रस तब लिबरल डेमोक्रेट्स के लिए छात्र राजनीति में सक्रिय रहीं और पार्टी की कार्ड होल्डर मेंबर थीं। ऑक्सफोर्ड में रहते ही ट्रस ने लिबरल डेमोक्रेट्स का साथ छोड़ा और 180 डिग्री पलटी मारते हुए कंजर्वेटिव पार्टी में स्विच कर गईं।
 
ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद उन्होंने एक कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम किया और साल 2000 में उसी कंपनी के अकाउंटेंट ह्यूग ओ'लेरी से शादी कर लीस लिज ट्रस के 2 बच्चे हैं।
 
1981-1983 के बीच लिज ट्रस की मां परमाणु निरस्त्रीकरण अभियान के लिए मार्च निकाल रही थीं। वे ऐसे संगठन की मेंबर थीं जो लंदन के पश्चिम में अमेरिकी परमाणु हथियार स्थापित करने की अनुमति देने के मार्गरेट थैचर सरकार के फैसले का जोरदार विरोध कर रहा था।
 
लिज ट्रस वास्तविक रूप से आयरन लेडी कही जानें वालीं थैचर का अनुसरण करने हुए कंजर्वेटिव पार्टी की नेता और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनीं।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

अगला लेख