Daily Horoscope
✕

3 पहलवान जो कल विनेश से हारे उनको मिलेगा पदक जीतने का मौका

ओलंपिक फाइनल में विनेश की जगह खेलेंगी क्यूबा की लोपेज

Written By WD Sports Desk
Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2024 (15:44 IST)
क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज पेरिस ओलंपिक महिला कुश्ती 50 किलोवर्ग में अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ विनेश फोगाट की जगह खेलेंगी।विनेश को वजन अधिक पाये जाने के कारण अयोग्य करार दिया गया। उन्होंने सेमीफाइनल में लोपेज को हराया था।

पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति ने एक बयान में कहा ,‘‘ विनेश दूसरे दिन कराये गए वजन में अयोग्य पाई गई । अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के नियमों की धारा 11 के अनुसार विनेश (भारत) की जगह उस पहलवान को दी जायेगी जिसे उसने सेमीफाइनल में हराया था। इसी वजह से क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को फाइनल खेलने का मौका दिया गया है।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ जापान की युइ सुसाकी और यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के बीच रेपेशॉज मुकाबला कांस्य पदक का होगा।’’

अगर पहलवान के शरीर का वजन भारवर्ग से अधिक है तो उस स्तर तक लाना काफी दर्दनाक प्रक्रिया है ।विनेश के शरीर का वजन 56 . 57 किलो है और उसे 50 किलो तक आने में काफी प्रयास लगे।आमंत्रण टूर्नामेंट में यूडब्ल्यूडब्ल्यू दो किलो की छूट देता है लेकिन ओलंपिक, विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई चैम्पियनशिप में नहीं।(भाषा)


लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख