Hanuman Chalisa
✕

Paris Olympics 2024 : दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में, भजन कौर बाहर

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2024 (15:27 IST)
Paris Olympics archery : भारत की दीपिका कुमार ने शनिवार को क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर तीरंदाजी में देश के लिए पदक की उम्मीद जगा दी है। वहीं भजन कौर शूट ऑफ में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

ALSO READ: तीसरे पदक से चूकीं मनु भाकर लेकिन भारत को अपनी बेटी पर नाज, इतिहास के पन्नों पर दर्ज किया है नाम
 
भारत की दीपिका कुमारी ने पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा में जर्मनी की मिशेल क्रोपेन को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दीपिका को पांचवीं वरीय क्रोपेन को हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

भारतीय खिलाड़ी ने पहला सेट 27-24 से जीता। दूसरा सेट 27-27 से बराबर रहा और भारतीय खिलाड़ी 3-1 से आगे हो गई। दीपिका ने तीसरा सेट 26-25 से जीता। क्रोपेन की शुरुआत फिर खराब रही और वह पहले प्रयास में सात अंक ही जुटा सकी लेकिन दीपिका ने भी सात अंक पर निशाना लगाया। क्रोपेन ने इसके बाद दोनों प्रयास में नौ अंक जुटाए जबकि दीपिका ने 10 और 9 अंक के साथ सेट जीत लिया।
 
क्रोपेन ने वापसी करते हुए चौथा सेट 29-27 से जीता। जर्मनी की खिलाड़ी ने 9 अंक से शुरुआत की जबकि दीपिका आठ अंक ही जुटा सकी। जर्मनी की खिलाड़ी ने अगले दो प्रयास में 10-10 अंक के साथ सेट जीतकर स्कोर 3-5 कर दिया।
 
पांचवें और अंतिम सेट में क्रोपेन ने तीनों प्रयास में नौ अंक जुटाए जबकि दीपिका ने आठ, 10 और नौ अंक के साथ सेट 27-27 से टाई कराकर मैच 6-4 से जीत लिया।

<

Meanwhile, Deepika Kumari ???????? enters the Quarter-Final. Will happen later today. #Archery pic.twitter.com/GhpVu2xDqp

— Trendulkar (@Trendulkar) August 3, 2024 >
भारत की भजन कौर तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा के खिलाफ शूट ऑफ में हार के साथ बाहर हो गईं। शूट ऑफ में दोनों खिलाड़ियों को आखिरी शॉट लगाने का मौका दिया गया। इसमें इंडोनेशिया की तीरंदाज ने 9 स्कोर किया जबकि भजन 8 अंक ही हासिल कर पाई।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख