dipawali
✕

मेरा सपना दुःस्वप्न में बदल गया, अन्याय ने मुझे क्रोध और उदासी से भर दिया, निशांत देव ने कहा

Written By WD Sports Desk
Updated: सोमवार, 5 अगस्त 2024 (19:02 IST)
पेरिस ओलंपिक में खंडित फैसले में हार के बाद पदक से वंचित भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने कहा कि ‘अन्याय’ के बाद उनका सपना ‘दुःस्वप्न’ में बदल गया है जिसने उनके दिल को ‘क्रोध और उदासी’ से भर दिया है।

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता 23 वर्षीय निशांत शनिवार को पुरुषों के 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के अपने दूसरे वरीय प्रतिद्वंद्वी मार्को वर्डे अल्वारेज से 1-4 से हार गए। वह हालांकि मुकाबले में हावी दिख रहे थे।

निशांत ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘‘कोई भी वास्तव में नहीं जानता कि मैंने कितनी मेहनत की, इस सपने को साकार करने के लिए मैंने कितने अनगिनत घंटे समर्पित किए और मैंने अपने प्रशिक्षण में कितनी ईमानदारी और सच्चाई दिखाई। हर दिन इस लक्ष्य की ओर एक कदम था, हर बलिदान मेरी प्रतिबद्धता का प्रमाण था।’’उन्होंने कहा, ‘‘और एक क्रूर क्षण में यह सब मेरे से छीन लिया गया।’’

निशांत ने कहा कि यह नुकसान इतना भारी लगा कि उन्हें ‘ऐसा लगा जैसे मेरे से सब कुछ छीन लिया गया हो।’
उन्होंने कहा, ‘‘इस अन्याय ने मुझे भारी दिल और भावनाओं की बाढ़ में छोड़ दिया। क्रोध, निराशा और उदासी आपस में जुड़ी हुई थी जिससे मेरे भीतर एक तूफान पैदा हो गया।’’

इस मुक्केबाज ने कहा, ‘‘ऐसा लगा जैसे एक सपना एक पल में दुःस्वप्न में बदल गया। जजों के स्कोर सुनकर ऐसा लगा जैसे मेरे शरीर में कुछ भी नहीं बचा है। दर्द इतना तीव्र था कि मुझे लगा कि मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।’’

हालांकि निशांत ने कड़ी मेहनत करने और समझदार बनकर लौटने की कसम खाई।उन्होंने लिखा, ‘‘मैं भले ही पदक से चूक गया हूं लेकिन मुझे एक नया लक्ष्य मिला है। मेरी यात्रा यहीं खत्म नहीं होती। यह नए सिरे से शुरू होती है। मैं कड़ी ट्रेनिंग करूंगा, समझदारी से लड़ूंगा और पहले से भी ज्यादा जोरदार वापसी करूंगा।’’

निशांत ने कहा, ‘‘यह मेरे ओलंपिक सपने का अंत नहीं है - यह एक ऐसा अध्याय है जो मेरी अंतिम जीत को और भी सार्थक बना देगा।’(भाषा)<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख