Hanuman Chalisa
✕

एक और कांस्य पदक जीत सकती हैं मनु भाकर, बन सकता है यह रिकॉर्ड

मनु और सरबजोत मिश्रित टीम कांस्य पदक के मुकाबले में, रमिता बाहर

Written By WD Sports Desk
Updated: सोमवार, 29 जुलाई 2024 (15:32 IST)
आत्मविश्वास से ओतप्रोत मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दूसरे पदक की ओर कदम बढाते हुए सरबजोत सिंह के साथ सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिये भी क्वालीफाई कर लिया लेकिन रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल में सातवें स्थान पर रही।

क्वालीफिकेशन में 582 के ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले तुर्किये और सर्बिया (581) के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला होगा।मनु ने पहली दो सीरिज में 98 स्कोर किया लेकिन तीसरे सेट में 95 स्कोर कर सकी। वहीं पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के व्यक्तिगत दौर में फाइनल से चूके सरबजोत ने दूसरे और तीसरे सेट में 97 स्कोर किया जबकि पहले सेट में उनका स्कोर 95 था।



वहीं भारत की रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रही।
बीस वर्ष की रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 145 . 3 स्कोर किया । वह दस शॉट के बाद सातवें स्थान पर थी जब एलिमिनेशन शुरू हुआ।इसके बाद उसने 10 . 5 का शॉट लगाकर छठा स्थान हासिल किया और नॉर्वे की हेग लीनेट डस्टाड बाहर हो गई । अगले शॉट पर रमिता बाहर हुई।

रविवार को क्वालीफिकेशन में वह पांचवें स्थान पर रही थी।हांगझोउ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता ने विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता मेहुली घोष और तिलोत्तमा सेन को घरेलू ट्रायल में हराकर पेरिस का टिकट कटाया था।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख