Dhanteras
✕

यशोदा जयंती : यशोदा माता का ये रहस्य शायद आप नहीं जानते होंगे

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (09:53 IST)
देवकी श्रीकृष्ण की सगी माता है। यह मथुरा के राजा कंस के पिता महाराजा उग्रसेन के भाई देवक की कन्या है। इनको अदिति का अवतार भी माना जाता है। इनका विवाह वसुदेव से हुआ। इसलिए श्रीकृष्ण के देवकीनंदन और वासुदेव भी कहते हैं।
 
 
रोहिणी वसुदेव की दूसरी पत्नी और बलराम, एकांगा और सुभद्रा की माता थीं। उन्होंने देवकी के सातवें गर्भ को ग्रहण कर लिया था और उसी से बलराम की उत्पत्ति हुई थी। ये यशोदा माता के यहां रहती थीं। भगवान् श्री कृष्ण की परदादी 'मारिषा' व सौतेली मां रोहिणी 'नाग' जनजाति की थीं।
 
 
श्री कृष्‍ण के पिता वसुदेव की और भी पत्नियां थीं। जैसे पौरवी, भद्रा, मदिरा, रोचना और इला आदि। ये सभी भगवान श्रीकृष्‍ण की सौतेली माताएं थी।
 
 
माता यशोदा भगवान श्रीकृष्ण की न तो सगी माता और न ही सौतेली माता थीं। उन्होंने ही भगवान श्रीकृष्ण का लालन पालन किया था इसलिए वह सगी और सौतेली माता से भी बढ़कर थीं। नंद की पत्नी यशोदा के पिता का नाम सुसुख और माता का नाम पाटला था।
 
 
यशोदा ने श्रीकृष्ण के साथ ही बलराम के पालन पोषण की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो रोहिणी के पुत्र और सुभद्रा के भाई थे।
 
  
गोकुल में रोहिणी जी के साथ श्री यशोदाजी सोई हुई थीं। जब वसुदेव ने यशोदा की पुत्री को उठाकर कान्हा को यशोदा के पास सुलाया तो उनके जाने के कुछ देर बाद घर प्रकाश से भर गया। इस प्रकाश से सर्वप्रथम रोहिणी माता की आंख खुली। उनके पास सोए बालक को देखने वे बोल उठी यशोदा ने पुत्र जन्म दिया है।
 
 
पौराणिक कथा के अनुसार कुरुक्षेत्र जाते समय भगवान श्रीकृष्ण अपने माता-पिता यशोदा और नंदलाल से मुलाकात करने के लिए जाते हैं तो वे उनसे मिलकर बहुत भावुक हो जाते हैं और उनके माता पिता भी बहुत खुश हो जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण अपनी मां यशोदा से मिलने गए तो वे अपनी आखरी सांस ले रही थी।
 
 
एक अन्य कथा के अनुसार यह मान्यता है कि जब भगवान कृष्ण अपनी मां यशोदा से मिलने गए तो उन्हें इस बात का बहुत दुःख था कि श्रीकृष्ण की 8 पत्नियां होने के बावजूद वे एक भी विवाह में शामिल नहीं हो पाई। अपनी मां का दुःख उनसे देखा नहीं गया और उन्हों ने अपनी माँ से वादा किया कि अगले जन्म में वे उनके सारे विवाह में शामिल होंगी। मान्यता अनुसार अगले जन्म में यशोदा वकुलादेवी के रूप में जन्मी और श्रीकृष्ण वेंकटेश्वरा के रूप में जन्में इस तरह वकुलादेवी उनके सारे विवाह में शामिल हुई।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

09 November Birthday: आपको 9 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 09 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Annual Numerology 2027 : मूलांक 9 वालों के लिए नया साल लाएगा बड़ा बदलाव, चमक सकती है किस्मत, जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख