Hanuman Chalisa

Happy Onam 2022 : राजा बलि कौन थे, पढ़ें ओणम पर्व की खास पौराणिक कथा

Updated: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (15:25 IST)
Raja Bali Story
 
केरल का खास पर्व 'ओणम' इस बार 8 सितंबर 2022, गुरुवार को मनाया जा रहा है। यह त्योहार राजा बलि (Story of King Mahabali) के लिए मनाया जाता है। यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं राजा बलि की पौराणिक कथा। 
 
पुराणों में वर्णित कथा (Onam Story) के अनुसार प्राचीन काल में राजा बलि नामक दैत्य राजा हुआ करते थे। वह अपनी प्रजा के लिए किसी देवता से कम नहीं थे। अन्य असुरों की तरह राजा बलि ने भी अपने तपोबल से कई दिव्य शक्तियां हासिल की और वह देवताओं के लिए मुसीबत बन गया था। 
 
उनकी अच्छाइयों के कारण जनता उनके गुणगान करती थी। उनका यश बढ़ते देखकर देवताओं को चिंता होने लगी, तब उन्होंने भगवान श्री विष्णु से अपनी बात कही। देवताओं की बात सुनकर विष्णु भगवान ने वामन रूप धारण कर राजा बलि से दान में तीन पग भूमि मांग ली। 
 
वामन भगवान ने दो पग में धरती और आकाश नाप लिया। तीसरा पग रखने के लिए उनके पास जगह ही नहीं बची। तब राजा बलि ने अपना सिर झुका दिया और वामन अवतार में श्री विष्‍णु ने उनके सिर पर अपना पैर रखकर राजा को पाताल भेज दिया। लेकिन उसके पहले राजा बलि ने साल में एक बार अपनी प्रजा से मिलने आने की आज्ञा मांग ली।
 
अत: सदियों से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि ओणम के दिन राजा बलि अपनी प्रजा से मिलने आते हैं, इसी खुशी में मलयाली समाज ओणम पर्व मनाता है। इसी के साथ ओणम नई फसल के आने की खुशी में भी मनाया जाता है।

माना जाता है कि तब से लेकर अब तक ओणम के अवसर पर राजा महाबलि (Legend of King Mahabali) केरल के हर घर में उनका हालचाल जानने और उनके कष्टों को दूर करने आते हैं। इस अवसर पर केरल के पारंपरिक लोकनृत्य शेर नृत्य, कुचिपुड़ी, गजनृत्य आदि के साथ यह दिन बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। 

Onam Festival 2022


Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

अजा जया एकादशी 2026: तिथि, पूजा विधि, महत्व और कथा

हरतालिका तीज का व्रत नहीं रख पा रहीं तो न हों परेशान, करें ये 3 काम और पाएं माता पार्वती का आशीर्वाद

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

07 September Birthday: आपको 07 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख