sundarkand

मौनी अमावस्या के उपाय पितरों की प्रसन्नता के साथ सफलता देंगे अपार

Updated: गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (12:52 IST)
माघ मास की अमावस्या को मौनी अमवस्या भी कहते हैं। अमावस्या के दिन को पितरों का दिन माना जाता है। इस दिन उनकी शांति के लिए ज्योतिष या वैदिक अनुष्ठान किए जाते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह अमावस्या 21 जनवरी को रहेगी। भारत के कुछ राज्यों में इस दिन व्रत भी रखा जाता है। आओ जानते हैं पितरों की प्रसन्नता के लिए सरल उपाय।
 
1. तर्पण : इस दिन नदी के तट पर जल में तिल मिलाकर विधिवत रूप में पितरों को तर्पण करें।
 
2. पिंडदान : यदि किसी पितृ का क्रिया कर्म अच्‍छे से नहीं हो पाया है तो उनकी मुक्ति होती पिंडदान करें।
 
3. श्राद्ध कर्म : मौनी अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान या श्राद्ध कर्म करने से पितर खुश होते हैं और सुख-समृद्धि, धन-दौलत और वंश वृद्धि और अपने वंशज को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हैं।
 
4. पीपल पूजा : इस दिन मौन व्रत रखने एवं पीपल का पूजन करना चाहिए, क्योंकि पीपल में सभी देवों का वास माना जाता है, अत: इस दिन पीपल वृक्ष के पूजन सभी तरह के पितरों का आशीर्वाद मिलता है और पापों से मुक्ति मिलती है। पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करें और सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें।
 
5. दान : मौनी अमावस्या के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार असहाय या गरीब को दान दें। मंदिर में सीधा दान (आटा, दाल, घी, अनाज, शक्कर, मिष्ठान) करेंगे तो जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल, आंवला, तिल का तेल, तिल के लड्डू आदि का दान करें।
 
6. सूर्यदेव को अर्घ्य दें : इस दिन पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। सूर्यदेव को जल चढ़ाते समय उसमें लाल फूल और काले तिल जरूर मिलाएं।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख