ramcharitmanas
✕

मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या करें, क्या न करें

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (12:54 IST)
हर माह आने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी व्रत मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद माह का मासिक दुर्गा अष्टमी पर्व मंगलवार, 14 सितंबर, 2021 को मनाया जाएगा। मासिक दुर्गाष्टमी को मास दुर्गाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। 
 
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन क्या करें-
 
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी स्नानादि करके साफ वस्त्र धारण करें। 
 
पूजन से पहले घर में स्थित मंदिर को तोरण, मांगलिक पत्र एवं पुष्पों से सजाएं।
 
एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें। 
 
मां दुर्गा को लाल चुनरी, सिंदूर, अक्षत, लाल पुष्प अर्पित करें। इस दिन गंगाजल छिड़के तथा पवित्रता के साथ देवी दुर्गा का पूजन करें। 
 
धूप, अगरबत्ती एवं दीप जलाकर माता की आरती उतारें।
 
मिठाई व फलों का प्रसाद चढ़ाएं। 
 
दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
 
प्रसाद वितरित करें। 
 
छोटी कन्याओं को भोजन कराएं एवं भेंट अथवा दक्षिणा दें। 
 
दिन भर उपवास रखकर दुर्गा मंत्रों का जाप करें। 
 
इस दिन संयम तथा ब्रह्मचर्य का पालन करें।
 
आज क्या न करें- 
 
घर को साफ-सफाई करें, गंदगी न रखें।
 
किसी की निंदा न करें।
 
सास-ससुर, माता-पिता, ननद, बेटी एवं गुरु का अपमान न करें।
 
भोग-विलास की चीजों से दूर रहें।
 
क्रोध नहीं करें और ना ही झूठ बोलें। 

- RK
 
ALSO READ: Anant chaturdashi 2021 : श्रीकृष्ण ने पांडवों को बताया था अनंत चतुर्दशी का महत्व और सुनाई थी ये कथा

ALSO READ: Radha Ashtami 2021: राधाष्टमी व्रत, जानिए पूजन विधि, महत्व एवं आरती

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Weekly Horoscope: 05 अक्‍टूबर से 11 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में एकादशी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

कब है इंदिरा एकादशी? जानें इसका महत्व, पूजन विधि और पौराणिक कथा

अगला लेख