Hanuman Chalisa
✕

Akshaya Navami को kushmaand navami क्यों कहते हैं?

Updated: मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (14:49 IST)
Kushmand Daity Story 
 
पद्म पुराण के अनुसार द्वापर युग का प्रारंभ कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन हुआ था। इसी दिन भगवान श्री‍हरि विष्णु ने कुष्माण्डक या कूष्माण्ड नाम के दैत्य का वध किया था। इसी वजह से Akshaya Navami को कूष्माण्ड नवमी भी कहा जाता है। 
 
कूष्माण्ड दैत्य के शरीर से ही कूष्माण्ड (कद्दू) की बेल उत्पन्न हुई थी, इसलिए कूष्माण्ड नवमी के कद्दू दान करने से अनंत कोटि फल की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं यदि कोई व्यक्ति कद्दू के अंदर स्वर्ण, चांदी आदि रखकर गुप्त दान करता हैं तो उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। 
 
कार्तिक शुक्ल नवमी या अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष से अमृत की बूंदें टपकती हैं अत: इस दिन हर मनुष्य को आंवला वृक्ष का पूजन अवश्य करना चाहिए तथा इस दिन कद्दू का दान करना चाहिए। 
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से पूर्णिमा तक आंवले के वृक्ष में भगवान लक्ष्मीनारायण का वास होता है। इस दिन आंवले और पीपल का विवाह कराने से अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है तथा इसका पुण्य फल करोड़ों जन्मों तक नष्ट नहीं होता। 
 
अक्षय नवमी अक्षय फल देने वाली मानी गई है। तथा राक्षस कूष्मांड का वध इसी दिन होने के कारण इसे kushmaand navami कहते हैं। इस तरह आंवला नवमी को अक्षय नवमी, कूष्मांड नवमी तथा आंवला नवमी के नाम से भी जनमानस में जाना जाता है। 

ALSO READ: Tulsi Pujan : मां तुलसी के पवित्र मंत्र, तोड़ते समय और जल चढ़ाते समय बोलना न भूलें

ALSO READ: Weekly Muhurat 2022: 7 दिन के सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें...

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

09 October Birthday: आपको 09 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 अक्‍टूबर, 2026)

Shardiya navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 9 दिनों तक ही क्यों मनाई जाती है?

शारदीय नवरात्रि 2026: नौदुर्गा में से किस माता ने किया किस असुर का वध?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख