गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. तीज त्योहार
  4. falgun amavasya 2025 ke achuk upay
Written By WD Feature Desk
Last Modified: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (12:56 IST)

फाल्गुन अमावस्या की रात को जरूर करें ये 2 उपाय, अचानक से होगा लाभ

फाल्गुन अमावस्या की रात को जरूर करें ये 2 उपाय, अचानक से होगा लाभ - falgun amavasya 2025  ke achuk upay
Falgun Amavasya 2025: 27 फरवरी 2025 गुरुवार के दिन फाल्गुन मास की अमावस्या है। हिन्दू धर्म में इस अमावस्या का विशेष महत्व है। फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। फाल्गुन अमावस्या के दिन पितरों की पूजा, श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितृ दोष से मुक्ति हेतु इस दिन पितरों का श्राद्ध-तर्पण और पिंडदान करने से जीवन में चल रहा पितृ दोष समाप्त होकर उससे भी मुक्ति मिलती है। पितरों के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। इस दिन दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। आओ इस दिन रात में 2 कौनसे कार्य करने से होगा फायदा।
 
1. पीपल में दीपक: अमावस्या के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक लगाएं और अपने पितरों को स्मरण करें। पीपल की सात परिक्रमा लगाएं और कुछ अन्य जल रखकर लौट आएं। कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं। कर्पूर को घी में डूबोकर फिर जलाएं और कभी कभी गुढ़ के साथ मिलाकर भी जलाएं।
 
2. हनुमान जी की पूजा: फाल्गुन अमावस्या के दिन रात में हनुमान मंदिर जाकर आटे के दीपक प्रज्वलित करके वहीं बैठकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और फिर गुड़ एवं चने का प्रसाद बांटें। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी समस्याओं का अंत होगा।
उपरोक्त के अलावा चाहे तो अन्य उपाय भी कर सकते हैं:- 
1. पिंडदान या तर्पण करें: नदी के तट पर किसी योग्य पंडित से पिंडादान या तर्पण की क्रिया कराएं और उन्हें दान दक्षिणा दें। इस दिन नदी, जलाशय या कुंड आदि में स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पितरों का तर्पण करें। पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास करें और किसी गरीब व्यक्ति को दान-दक्षिणा दें। इससे पितृदोष और कालसर्प दोष का निवारण होगा। जीवन में आ रही बाधा दूर होगी।
 
2. 100 गायों को खिलाएं चारा: इस दिन किसी गौशाला में जाकर 100 गायों को एकसाथ चारा खिलाएं और गौशाला में कुछ दान देकर आएं। इससे हर तरह का संकट तुरंत ही दूर होकर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के मार्ग खुल जाएंगे।ALSO READ: Falgun month: फाल्गुन मास के व्रत त्योहारों की लिस्ट
 
3. माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय: धन की देवी मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। साथ ही दीये में थोड़ी-सी केसर भी डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का आसान उपाय है।
 
4. शनि पूजा: अमावस्या शनिदेव का दिन भी माना जाता है। इसलिए इस दिन उनकी पूजा करना जरूरी है। अमावस्या के लिए शनि मंदिर में नीले पुष्प  अर्पित करें। काले तिल, काले साबुत उड़द, कड़वा तेल, काजल और काला कपड़ा अर्पित करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 
ये भी पढ़ें
महाकाल के आंगन में क्यों जलती है सबसे पहले होलिका, जानिए क्यों नहीं होती मुहूर्त की जरूरत