Hanuman Chalisa
✕

चातुर्मास के ये 10 नियम मान लिए तो होंगे 10 बड़े फायदे

Updated: सोमवार, 11 जुलाई 2022 (14:37 IST)
Chaturmas 2022 : 10 जुलाई 2022 आषाड़ी एकादशी अर्थात देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो गए हैं जो कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी अर्थात देवउठनी एकादशी तक चलेंगे। यदि आपने चातुर्मास के 10 नियमों अपना लिया तो होंगे आपको 10 बड़े फायदे।
 
 
चातुर्मास के 10 नियम- 10 rules of Chaturmas:
1. व्रत करें : चातुर्मास के चार माह में व्रतों का पालन करना जरूरी है।
 
2. भूमि पर सोएं : इस दौरान फर्श या भूमि पर सोना लाभदायक होता है।
 
3. सूर्योदय से पूर्व उठें : सूर्योदय से पहले उठना बहुत शुभ माना जाता है।
 
4. अच्छे से स्नान करें : इस माह में अच्छे से प्रतिदिन स्नान करना चाहिए।
 
5. मौन रहें : इन चार माह में अधिकतर समय मौन रहना चाहिए।
 
6. एकाशना : इन चार माह में दिन में केवल एक ही बार ही उत्तम भोजन ग्रहण करना चाहिए। रात्रि में फलाहार कर सकते हैं।
 
7. ब्रह्मचर्य का पालन : इन चार माह में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
 
8. ध्यान योग या संत्संग : प्रतिदिन सुबह और शाम को 20-20 मिनट का ध्यान करें और सूर्य नम:स्कार करें। यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो सत्संग का लाभ लें।
 
9. भगवान विष्णु और शिव की करें उपासना : प्रतिदिन सुबह और शाम को विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें या ॐ नमोः नारायणाय, ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र की रोज एक माला सुबह और शाम को जपें। इसी तरह शिवजी की उपासना भी करें। पितरों को तर्पण करें।
 
10. दान करें : इन चार माह में 5 तरह का दान करें। 1.अन्नदान : किसी गरीब को, पशु या पक्षी को भोजन कराएं, 2.दीपदान : नदी के जल में दीप छोड़े या मंदिर में दीप जलाएं। 3. वस्त्रदान : किसी गरीब को वस्त्र का दान करें। 4. छायादान : कटोरी में सरसों के तेल में अपनी चेहरा देखकर उसे शनिमंदिर में दान कर दें। 5.श्रमदान : किसी मंदिर या आश्रम में सेवा करके श्रमदान दे सकते हैं।
चातुर्मास नियमों के 10 फायदे- 10 benefits of Chaturmas : 
 
1. आपकी सेहत में जबरदस्त सुधार होगा। रोग होगा तो मिट जाएगा।
 
2. मानसिक संताप मिट जाएंगे। किसी भी प्रकार से भय और चिंता नहीं रहेगी।
 
3. सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जो भी आप जीवन में पाना चाहते हैं वह पूर्ण होगा।
 
4. सभी तरह के पापों का नाश हो जाता है। यदि आपने जाने-अनजाने जो पाप किए होंगे उनका क्षय हो जाएगा।
 
5. सभी तरह के मानसिक विकार मिट जाते हैं और मानसिक दृढ़ता प्राप्त होती है।
 
6. पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 
 
7. विधिवत व्रत और पूजन करने से भगवान विष्णु और शिवजी की कृपा प्राप्त होगी।
 
8. सुख-समृद्धि और ऐश्‍वर्य की प्राप्ति होगी। घर में धन धान्य बना रहता है।
 
9. भाई-बंधुओं का सुख प्राप्त होता है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
 
10. आत्म विश्‍वास, त्याग, समर्पण और संयम की भावना का विकास होता है।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

सभी देखें

Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को है पुष्कर महास्नान, जानें क्यों इसके बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम की यात्रा

Lal Kitab Singh Rashifal 2027: छठे भाव के राहु दिलाएंगे शत्रुओं पर विजय, पर अष्टम शनि से रहना होगा सावधान! जानें सिंह राशि का पूरा हाल

देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान? जानिए पूजा की सही विधि, शुभ मुहूर्त और दीप जलाने के नियम

Lal Kitab Kark Rashifal 2027: 3 जून से कर्क राशि की कड़ी परीक्षा, जानें शनि-राहु से बचने के लाल किताब के अचूक उपाय

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर

अगला लेख