सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shani grah ka makar rashi mein pravesh
Written By
Last Modified: सोमवार, 11 जुलाई 2022 (13:19 IST)

12 जुलाई से शनि वक्री होकर मकर राशि में, शनि की चाल से क्या होगा आपके जीवन में, 12 राशियों का भविष्य

12 जुलाई से शनि वक्री होकर मकर राशि में, शनि की चाल से क्या होगा आपके जीवन में, 12 राशियों का भविष्य - Shani grah ka makar rashi mein pravesh
Shani Vakri gochar 2022 : 12 जुलाई को शनि ग्रह मकर राशि में वक्री गोचर कर रहे हैं। शनि की यह वक्री चाल कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ रहेगी। आओ जानते हैं शनि की वक्री चाल का 12 राशियों का राशिफल।
 
1. मेष राशि : नौकरी और व्यापार में भी अच्‍छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक हालात औसत रहेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
 
2. वृषभ राशि : मिलाजुला असर रहेगा। नौकरी में वाद-विवाद से बचना होगा। व्यापार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
 
3. मिथुन राशि : अचानक लाभ या हानि होने की संभावना। घटना और दुर्घटना से बचें। आर्थिक उथल-पुथल भी रहेगी। कर्ज से मुक्त होने के योग बनेंगे। 
 
4. कर्क राशि : वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहें। खुद के व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी।
 
5. सिंह राशि: शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। मुकदमें में जीत होगी। नौकरी में पदोन्नति। व्यापार में समय सामान्य। 
 
6. कन्या राशि: करियर और शिक्षा में सफलता। संतान पक्ष से निराशा। प्रेम संबंधों में विवाद। व्यापार में लाभ और नौकरी में बदलाव की संभावना है।
7. तुला राशि : भूमि या भवन खरीदने के योग। नौकरी और करियर में लाभ। व्यापार में भी लाभ। नौकरी में पदोन्नति। माता की सेहत का रखें ध्यान।
 
8. वृश्‍चिक राशि : भाई बहनों से संबंध में खटास। नौकरी में बदलाव। व्यापारियों को उनके पिछले कार्यों में लाभ। योजना बनाकर काम करें।
 
9. धनु राशि : परिवार से संबंध खराब। आर्थिक हालात मजबूत। रुका हुआ धन होगा प्राप्त। नौकरी और व्यापार में अच्‍छे परिणाम। निवेश से बचें।
 
10. मकर राशि : कार्य के प्रति आपकी सक्रियता बढ़ जाएगी। नौकरी में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और व्यापार में लाभ होगा। पारिवार में सुख रहेगा।
 
11. कुंभ राशि:  विदेश यात्रा या लंबी यात्रा के योग। करियर में वृद्धि, आर्थिक मजबूती। सेहत का रखें ध्यान। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखना होगा। 
 
12. मीन राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत। नौकरी में वेतन वृद्धि के योग। व्यापार में निवेश से लाभ। पारिवार में खुशियां। विद्याथियों करेंगे संघर्ष।
ये भी पढ़ें
चातुर्मास के ये 10 नियम मान लिए तो होंगे 10 बड़े फायदे