dharma sangrah

अमेरिका में योग को समर्पित रोड ट्रिप...

Updated: गुरुवार, 2 जून 2016 (17:29 IST)
नेवादा। योग पत्रिका, गैया (यूनानी पौराणिक कथाओं की धरती मां नामक संगठन) के साथ साझेदारी में अमेरिका में 6 माह तक चलने वाला क्रॉस कंट्री टूअर 'लाइव बी योगा यात्रा' का आयोजन कर रहा है। 

यह सड़क यात्रा योग स्टूडियोज, फेस्टिवल्स, फर्म्स, जेलों, स्वास्थ्य रक्षा सुविधा केन्द्रों पर रुकेगी और इसका अमेरिका के 20 बड़े शहरों और छोटे कस्बों में आयोजन होगा। इस दौरान असाधारण योग शिक्षकों, साथी योग प्रेमियों की खोज की जाएगी, जो लोग  बताएंगे कि कैसे योग सकारात्मक तरीके से जीवन में बदलाव लाता है। 
 
इस योग यात्रा का पड़ाव ऑस्टिन, फीनिक्स, लॉस वेगास, सान डिएगो, लॉस एंजिल्स, सान  फ्रांसिस्को, पोर्टलैंड, सीएटल, वैंकूवर, साल्ट लेक सिटी, माइनापोलिस, शिकागो, कन्सास सिटी,  डेन्वर, बोल्डर, एस्टेट्‍स पार्क आदि शहरों में रखा जाएगा। प्रसिद्ध हिन्दू राजनीतिज्ञ राजन जैद ने  गुरुवार को नेवादा में एक बयान जारी कर कहा कि यह जानना बहुत उत्साहजनक था कि योग  कैसे अमेरिकी लोगों के जीवन को सकारात्मक तरीके से बदल रहा है। 
 
'एक जीवित धरोहर (जीवाश्म)' के नाम से उल्लेखित किया जाने वाला योग एक ऐसा मानसिक  और शारीरिक अध्ययन का विषय है जिसे प्रत्येक व्यक्ति आजमा सकता है और इससे लाभ  उठा सकता है। 
 
जेद ने कहा कि इसकी जड़ें सिन्धु घाटी सभ्यता के दौरान करीब 2,000 वर्ष पहले तक फैली  हैं। विदित हो कि राजन जेद, अमेरिका में यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिन्दूइज्म के अध्यक्ष हैं। 

 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख