suvichar

सावधान! ऑफिस में दिनभर कुर्सी पर बैठना है खतरनाक

Written By WD
Updated: गुरुवार, 2 जून 2016 (17:25 IST)
अगर ऑफिस या घर पर दिन भर कुर्सी पर बैठकर अपना दिन गुजारते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। घर हो या दफ्तर, लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर कार्य करना आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि एक शोध के अनुसार ज्यादा समय तक कुर्सी पर बैठकर कार्य करने वाले लोगों की उम्र, चलने-फिरने वाले लोगों की तुलना में बेहद कम होती है।
 
 
दरअसल लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठक रहने से शारीरिक सक्रियता काफी कम हो जाती है, जिसका विपरीत असर हमारे स्वास्थ्य और शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ता है। साथ ही यह मोटापे को भी जन्म देने में मुख्य भूमिका निभाता है
अगले पेज पर जानें  खतरा ...

बीएमजे ओपन नामक ई मैगजीन में प्रकाशित इस शोध में कहा गया है कि- आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका जैसे देश में अधिक टीवी देखने अथवा बैठे रहने वाले व्यक्ति कम जीते हैं। यह निष्क्रियता उम्र घटाने का काम करती है। आंकड़ों से पता चला कि कुर्सी पर जमे रहने से होने वाली विभिन्न बीमारियों से मरने का खतरा 27 फीसदी और टेलीविजन देखने से होने वाली बीमारियों से मौत होने का खतरा 19 फीसदी अधि‍क होता है। 
 
इसके अलावा टेलीविजन देखने के समय में प्रतिदिन 2 घंटों की कमी करने से भी उम्र में 1.5 वर्षों का इजाफा होता है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों को भी शामिल किया था। 
 
इससे पहले भी इस विषय पर कई शोध किए जा चुके हैं। पिछले शोधों से भी पता चलता है कि दफ्तरों के व्यस्त माहौल और कुर्सी पर बिताए जाने वाले समय का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ता है और इसके फलस्वरूप विभिन्न बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें रक्तचाप, हृदय रोग इत्यादि प्रमुख हैं। टेलीविजन, कंप्यूटर इत्यादि देखने में अधिक समय बिताने से भी निष्क्रियता को बढ़ावा मिलता है, जिससे इन बीमारियों के बढ़ने की संभावना रहती है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख