dharma sangrah
✕

भारतीय-अमेरिकियों ने निक्की हेली को भारत-अमेरिका संबंधों की बड़ी समर्थक बताया

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (13:22 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के पद से इस्तीफा देने वाली निक्की हेली भारत-अमेरिका संबंधों की बड़ी समर्थक रही हैं और दोनों देशों के साथ सक्रिय रही हैं। उनका मानना है कि हेली की राष्ट्रव्यापी लोकप्रियता के चलते वे जल्द ही और अहम भूमिका में नजर आएंगी।
 
अमेरिका में किसी भी राष्ट्रपति के कैबिनेट में पहली भारतवंशी हेली ने मंगलवार को अपने इस्तीफे की घोषणा करके सभी को हैरत में डाल दिया। अमेरिका-भारत कूटनीतिक और साझेदार फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के मुकेश आघी ने कहा कि निक्की हेली सबसे सफल भारतीय-अमेरिकी नेता रही हैं। उन्होंने निरंतर अमेरिका-भारत की मजबूत साझेदारी का समर्थन किया है।
 
उन्होंने कहा कि हम निश्चित तौर पर मौजूदा प्रशासन में उनकी मौजूदगी को याद करेंगे, जहां वे अमेरिका-भारत गठबंधन की सच्ची चैंपियन के तौर पर देखी गईं। हमारा यह भी मानना है कि वे जल्द ही मजबूत पद पर दिखाई देंगी, क्योंकि उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है।
 
सिलिकॉन वैली के शीर्ष भारतीय-अमेरिकी पूंजीवादी और परोपकारी एमआर रंगास्वामी ने कहा कि हेली समुदाय के साथ सक्रिय तौर पर शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि हम उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।
 
भारतीय-अमेरिकी परोपकारी, सामुदायिक नेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के समूह इंडियन-अमेरिकन इम्पैक्ट प्रोजेक्ट ने कहा कि हमें उनकी सेवा और नेतृत्व पर गर्व है तथा हम आभार जताते हैं कि उन्होंने असंख्य भारतीय-अमेरिकी लोगों को लोक सेवा और विदेश सेवा में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

अगला लेख