Dhanteras
✕

एच-1 बी को लेकर सुषमा-टिलरसन की बातचीत

Updated: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (12:47 IST)
न्यू यॉर्क। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। दोनों की बातचीत में एच-1बी वीसा, अवैध प्रवासियों के बच्चों के अधिकार, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और भारत- प्रशांत सहयोग पर विचार विमर्श किया। यह बातचीत 22 सितंबर को सम्पन्न हुई।   
 
इंडिया-वेस्ट डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने एक ट्‍वीट में कहा कि 'स्वराज एच-1 बी वीजा और बच्चों के आगमन से विलम्बित कार्रवाई के मुद्दे पर टिलरसन से मामले उठाए।'  
 
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और आतंकवाद के संदर्भ में क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की और द्वपक्ष‍ीय संबंधों के सभी पक्षों को लेकर बातचीत की। साथ ही, व्यापार को बढ़ाने और निवेश संबंधों को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
 
विदेश विभाग के एक बयान के अनुसार अमेरिका में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन के साथ भावी बातचीत की प्रतीक्षा की जा रही है जोकि वे निकट भविष्य में अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से करेंगीं।  विभाग के बयान के अनुसार टिलरसन ने स्वराज को अफगानिस्तान और क्षेत्र में विकास और स्थिरता के लिए भारत के योगदान को लेकर धन्यवाद किया।
 
विदित हो कि कुछ अनुमानों के अनुसार करीब सात हजार भारतीय अमेरिकी ऐसे हैं जोकि डीएसीए आदेश से रक्षित हैं। यह आदेश बराक ओबामा ने जारी किया था जिसमें उन्होंने उन बच्चों को अमेरिका में रहने की छूट दी थी जोकि अवैध रूप से भारत से अमेरिका में लाए गए थे। जबकि ट्रंप ने ऐसा कोई आदेश जारी करने से इनकार कर दिया। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

अगला लेख