ramcharitmanas
✕

प्रमिला जयपाल को नाराज कॉलर ने टोका

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (15:53 IST)
वाशिंगटन। सी-स्पान के लोकप्रिय 'वाशिंगटन जर्नल' को संबोधित करते हुए रिपब्लिकन  प्रमिला जयपाल को एक नाराज तथाकथित रिपब्लिकन समर्थक 'जॉन' के कोप का  सामना करना पड़ा। उसने अस्थायी शरणार्थियों को लेकर अपनी भड़ास निकाली। साथ  ही, उसने अमेरिका के कथित ड्रीमर्स का भी पक्ष लिया।    
 
'जान' इस बात को लेकर बेहद नाराज था कि युवा गैर पंजीकृत प्रवासियों और चाइल्ड  हुड अराइल प्रोग्राम में देरी को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। अमेरिका में  अनडॉक्यूमेंटेड प्रवासियों को यहां बच्चों के तौर पर अनुमति देने और अमेरिका में काम  करने देने के खिलाफ था।
 
जॉन का कहना था कि इन लोगों को लाभ के तौर पर प्रतिवर्ष 530 अरब डॉलर मिलते  हैं। इन लोगों ने मेरे बेटे और पोतों के काम छीन लिए हैं और उन्हें कारोबार से बाहर  कर दिया है। 
 
ड्रीमर्स के बारे में उसका कहना था कि ' इन लोगों को इनके देश वापस भेज दिया जाना  चाहिए। ठीक उसी प्रकार से जिस तरह से उनके पालकों को वापस भेजा गया था। यह  दुर्भाग्यपूर्ण है कि ये लोग इस देश में क्या कर रहे हैं।  
जयपाल ने स्थिति को धैर्य और सद्भावना से संभाला और कहा कि ' ऐसा लगता है कि  आप बहुत अधिक आर्थिक तकलीफ में हैं।' इतना ही नहीं उन्होंने उसके तर्कों का जवाब  दिया और कहा कि जिन्हें आप अनडॉक्यूमेंटेड कहते हैं वे देश के अनुचित कारोबारी  कार्यप्रणालियों का शिकार हुए हैं। साथ ही, यह कहना गलत है कि उन्हें भारी भरकम  सरकारी राशि के लाभ मिलते हैं क्योंकि वे इसके पात्र ही नहीं हैं।  
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख