Hanuman Chalisa

सुशीला जयपाल बनीं ओरेगॉन में निर्वाचित पहली दक्षिण एशियाई महिला

भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस सांसद प्रमिला जयपाल की बहन को ओरेगॉन में  मल्टनोमा काउंटी के बोर्ड ऑफ कमिश्नर्स का सदस्य चुना गया है। अमेरिकी राज्य में इस पद के लिए चयनित होने वाली वे पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं। 
 
सुशीला जयपाल (55) ने 57 प्रतिशत मतों से मल्टनोमा काउंटी बोर्ड ऑफ कमिश्नर्स के डिस्ट्रिक्ट 2 सीट पर जीत दर्ज की। नतीजों की घोषणा बीती रात हुई। नतीजे घोषित होने के बाद प्रतिनिधि  सभा की सदस्य प्रमिला जयपाल ने ट्वीट किया कि मेरी बहन सुशीला जयपाल ओरेगॉन में  निर्वाचित होने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गई है। विविधता मायने रखती है।
 
पूर्व कॉर्पोरेट वकील और लंबे समय से समुदाय की कार्यकर्ता रहीं सुशीला ने कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टर शैरोन मैक्सवेल और 2 अन्य को शिकस्त दी। सुशीला ने मल्टनोमा काउंटी कमिश्नर लॉरेटा  स्मिथ का स्थान लिया है। राजनीति में नई आईं सुशीला उत्तर और पूर्वोत्तर पोर्टलैंड कमिश्नर्स  सीट का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
 
अपनी बहन प्रमिला की तरह ही भारत में जन्मीं सुशीला 16 साल की उम्र में अमेरिका आई थीं। वर्ष 1983 में 20 साल की उम्र में उन्होंने स्वार्थमोर कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री  ली। अपने माता-पिता से मिलने के लिए वे बराबर भारत आती-जाती रहती हैं। (भाषा) 
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

बाल कविता: अकड़म बकड़म

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख