Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सारागोता का किशोर डैविडसन फेलो बना

बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (12:02 IST)
वाशिंगटन, डी सी। सारागोता कैलिफोर्निया के रिषभ गार्गेय को डैविडसन फेलो लॉरेट पु‍रस्कार के लिए नामित किया गया। उन्हें अपने स्मार्टफोन एप्प को बनाने के लिए 50 हजार डॉलर की स्कॉलरशिप दी गई है और इस एप्प के जरिए वे आंखों संबंधों मामलों का पता लगाने का काम करेंगी। उन्हें यह छात्रवृत्ति डैविडसन इंस्टीट्‍यूट फॉर टैलेंट डेपलपमेंट की ओर से दी गई है।  
 
डैविडसन इंस्टीट्‍यूट ने वर्ष 2017 के लिए पिछले माह अपनी फेलोशिप्स घोषित की थीं। विदित हो कि 20 व्यक्तियों की सूची में छह भारतीय अमेरिकी किशोर शामिल हैं।संस्थान का लक्ष्य ऐसे युवा लोगों को प्रोत्साहन देना है जोकि अपने असाधारण काम से समाज को बहुत लाभ पहुंचा सकते हों।
 
संस्थान ने प्रतिभाशाली लोगों के लिए कुल 415,000 डॉलर की छात्रवृत्तियां वितरित कीं जिनमें 20 किशोर शामिल हैं। भारतीय अमेरिकी रिषभ गार्गेय उन दो छात्रों में शामिल है जिन्हें डैविडसन फेलो लॉरेट्‍स के लिए नामित किया गया। 18 वर्षीय गार्गेय को 50, 000 डॉलर का पुरस्कार दिया गया है।    
 
अन्य परियोजनाओं के लिए भी छात्रवृत्ति की राशियों को बांटा गया। इस अवसर पर स्थान के संस्थापक बॉब डैविडसन ने कहा कि ' मैं प्रत्येक वर्ष फेलोज की उपलब्धियों की गहराई से आश्चर्य चकित हूं।'
 
गार्गेय स्टानफोर्ड यूनिवर्सिटी के आगामी फ्रेशमैन हैं जिन्होंने आर्टीफिशयल इंटेलीजेंस की मदद से एक ऐसा स्मार्टफोन एप्प बनाया है जोकि आंखों की देखरेख के लिए बुनियादी मुद्दों का पता लगाने का काम आता है। इसकी मदद से क्लीनिक्स में मरीजों की संख्या कम होगी और यूजर्स का मेडिकल बिल भी कम होगा। 
 
25 हजार डॉलर की छात्रवृत्ति तीन अन्य भारतीय अमेरिकी किशोरों अर्जुन रमानी, मनन शाह और अरविंद श्रीधर को भी म‍िली है। उल्लेखनीय है कि छात्रवृत्ति के वितरण का समारोह 27 सितंबर, को वाशिंगटन डी.सी. में होगा।    

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख