ramcharitmanas

न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में जुटे हजारों लोग

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (10:55 IST)
न्यूयॉर्क। भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए अपने पारंपरिक परिधान  पहने भारतीय मूल के हजारों लोग न्यूयॉर्क में जुटे। यह परेड भारत के स्वतंत्रता दिवस के  उपलक्ष्य में भारत के बाहर आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी परेडों में से एक है। इस  मौके पर ‘बाहुबली’ के कलाकार राणा दग्गुबाती और तमन्ना भाटिया मौजूद थे।
 
37वीं इंडिया डे परेड का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस-न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी,  कनेक्टीकट ने किया। यह परेड रविवार को मैनहट्टन के मेडिसन एवेन्यू की कई सड़कों से  होकर गुजरी। इस अवसर पर कई भारतीय-अमेरिकी संगठनों द्वारा प्रदर्शित किए जा रहे  चित्र, मार्च करते बैंड, पुलिस के दस्ते और भारतीय-अमेरिकी बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों  ने समां बांधे रखा।
 
परेड में जुटे लोगों का अभिनंदन करते हुए न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लेसियो ने कहा कि  स्वतंत्रता दिवस की परेड भारतीय-अमेरिकी लोगों की ओर से शहर को दिए गए ‘असाधारण  योगदानों’ का जश्न मनाती है।
 
उन्होंने कहा कि यह ऐसा दिन है, जब हम लोगों द्वारा शहर के लिए दिए गए योगदान का  जश्न मनाते हैं, फिर चाहे वे कैसे भी दिखते हों, कोई भी भाषा बोलते हों और कहीं भी  जन्मे हों। यहां हर कोई न्यूयॉर्क शहर को बेहतर बनाने के लिए योगदान देता है और  अमेरिका को मजबूत बना रहा है। इसी चीज का हम आज जश्न मना रहे हैं। हाथ में  तिरंगा थामे मेयर ने परेड के रास्ते में जुटे हजारों लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
(भाषा) 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख