ramcharitmanas

टि्वटर पर बराक ओबामा का नया रिकॉर्ड

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (17:37 IST)
# माय हैशटैग
पिछले दिनों बराक ओबामा के एक ट्वीट को 30 लाख लोगों ने लाइक किया। यह टि्वटर के इतिहास में सबसे लोकप्रिय ट्वीट कहा जा सकता है। अभी तक किसी भी नेता के ट्वीट को इतने ज्यादा लाइक्स नहीं मिले हैं। यह ट्वीट बराक ओबामा ने जातीय संघर्ष में हुए एक हमले के बाद किया था। इस ट्वीट में ओबामा ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला के एक उद्धरण का उल्लेख करते हुए अपने विचार रखे थे। 
लोकप्रियता के मामले में बराक ओबामा के इस ट्वीट ने उनके ही पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। उस ट्वीट को भी करीब-करीब इतने ही लोगों ने लाइक किया था, लेकिन ताजा ट्वीट उससे भी आगे निकल गया है। टि्वटर के इतिहास  में तीसरा सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट 2014 में ऐलेन डे जनरस का था, जो उन्होंने अकादमी अवॉर्ड  जीतने के बाद शेयर किया था। उस ट्वीट को करीब 24 लाख लोगों ने लाइक किया था। उस ट्वीट की लोकप्रियता के बाद ही टि्वटर ने लाइक के निशान को दिल के आकार का बना दिया था।
 
बराक ओबामा भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति पद से रिटायर हो गए हों, लेकिन टि्वटर पर उनकी लोकप्रियता बरकरार  है। अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में बराक ओबामा ने दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाई थी। पद से  हटने के बाद भी वे ऐसे अश्वेत नेता के प्रतीक के रूप में उभरे हैं, जो मार्टिन लूथर किंग और मंडेला की परंपरा के हैं।  आज भी उनके टि्वटर फॉलोअर की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है और उनके एक-एक ट्वीट पर लाखों लाइक्स  मिलते हैं। 
 
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टि्वटर फॉलोअर की संख्या करीब 3 करोड़ 60 लाख है, जबकि बराक  ओबामा के टि्वटर फॉलोअर्स करीब-करीब 9.50 करोड़ हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप टि्वटर पर खासे सक्रिय हुए हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ रही है, लेकिन बराक ओबामा का जवाब नहीं। 
 
बराक ओबामा का सबसे लोकप्रिय होने वाला ट्वीट चार्लोट्सविले में हुए श्वेत-अश्वेत संघर्ष के बाद 12 अगस्त की शाम 7.07 बजे किया गया था। इसके बाद के ट्वीट में भी ओबामा ने नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सधे हुए शब्दों में  अपनी बात कही थी। तीन ट्वीट की इस श्रृंखला में जहां ओबामा ने मंडेला की उस बात को दोहराया था जिसमें कहा  गया था कि कोई भी व्यक्ति एक-दूसरे की चमड़ी के रंग को देखकर नफरत का भाव लिए पैदा नहीं होता। अगर लोगों  को नफरत करना सिखाया जा सकता है, तो उन्हें आपस में प्रेम करना भी सिखाया जा सकता है। इंसान के मन में प्रेम  सहज आने वाला भाव है, जबकि नफरत का भाव जबरदस्ती थोपा जाता है। 
 
बराक ओबामा के इन ट्वीट्स में जहां लाइक्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं रि-ट्वीट करने वालों की संख्या भी बहुत बड़ी थी। लाइक्स की तरह आरटी में नंबर वन का रिकॉर्ड तो नहीं बना, लेकिन चौथे नंबर पर यह ट्वीट जरूर आया। 11 लाख 60 हजार लोगों ने इसे रि-ट्वीट किया। 
 
इसके विपरीत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी श्वेत-अश्वेत हिंसा के मुद्दे पर अपने ट्वीट किए, लेकिन उसमें दोनों ही पक्षों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया। डोनाल्ड ट्रंप भी टि्वटर पर काफी सक्रिय हो गए हैं, लेकिन उनके ट्वीट में वह विनम्रता नजर नहीं आती, जो बराक ओबामा के ट्वीट में आती है। 
 
कई लोग टि्वटर पर डोनाल्ड ट्रंप को फासिस्ट भी करार देते रहे हैं और ट्रंप उसका जमकर विरोध और मखौल उड़ाते हैं। पिछले दिनों ट्रंप ने एक अनूठा काम किया, वह यह कि जिस व्यक्ति ने उन्हें अपने ट्वीट में फासिस्ट कहा था, ट्रंप ने उसे रि-ट्वीट कर दिया। इसके 20 मिनट बाद ही ट्रंप को लगा कि शायद कुछ गलत हो गया है, सो उन्होंने वह ट्वीट हटवा दिया। 
 
माइक होल्डेन नामक व्यक्ति ने ट्रंप को फासिस्ट लिखा था। उसे भी समझ में नहीं आया कि आखिर यह क्या हो गया। उसे उम्मीद नहीं थी कि ट्रंप उसके ट्वीट को रि-ट्वीट करेंगे। थोड़ी ही देर बाद होल्डेन ने अपने टि्वटर अकाउंट पर यह बात लिखी कि अमेरिका के राष्ट्रपति उनके ट्वीट को एंडोर्स करते हैं। 
लेखक के बारे में
डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार और ब्लॉगर हैं।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Shravan Month Essay: श्रावण मास पर रोचक हिन्दी निबंध

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश

अगला लेख