गोरखपुर हादसे पर भाजपा अध्यक्ष का बयान, ऐसा पहली बार नहीं हुआ
Publish Date: Mon, 14 Aug 2017 (17:27 IST)
Updated Date: Mon, 14 Aug 2017 (17:29 IST)
बेंगलुरू। गोरखपुर में बच्चों की मौत पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि गोरखपुर हादसा किसी गलती नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है। हमें किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। शाह ने कहा कि इतने बड़े देश में बहुत सारे हादसे होते रहते हैं।
बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। कांग्रेस के आरोप पर जवाब देते हुए शाह ने कहा कि इतने बड़े देश में बहुत सारे हादसे हुए और ये कोई पहली बार नहीं हुआ, कांग्रेस के कार्यकाल में भी हुए। उन्होंने कहा कि योगीजी ने तय समय में जांच के आदेश दिए हैं। वहां जो भी हुआ है वह एक गलती है।
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी के ट्वीट न करने पर शाह ने कहा कि जहां तक ट्वीट का सवाल है अभी इस पर जांच चल रही है, प्रधानमंत्री ने दु:ख व्यक्त किया है। ट्वीट सिर्फ एक माध्यम नहीं है। उन्होंने कहा कि देखिए बच्चे मरे हैं इसका दुख है लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी अपनी जगह है और 15 अगस्त भी मनाया जाएगा. ये कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है।