Daily Horoscope
✕

मदर्स डे पर कविता: मैं लौटूंगी जल्द ही

Updated: शनिवार, 9 मई 2020 (16:41 IST)
मां तन्हा यहां मैं कितनी,
उड़कर आने को मन करता,
तेरी गोद में सिर रखकर,
सुकून पाने को मन करता !
 
छत पर खड़ी हो दूर तक,
आसमां के बदलते रंगों संग,
आते-जाते लोगों के हुजूम संग,
बचपन में खो जाने को मन करता !
 
डर के साए में घर बैठे हैं,
ना जाने भयानक क्षणों से,
कब हो सामना तुझसे दूर,
तेरा हाथ थामने को तरसती !
 
अनहोनी से रात में नींद नहीं आती,
दिन में बेचैनी हर पल सताती,
ख़बरों से जुड़ा है ऐसा नाता,
बहुत बुरा-बुरा लगता है सब मां  !
 
मां कुछ अच्छा खाने को मन करता,
वो गुड़ की रोटी, शक्कर, मलाई,
इमली, मिल्क शेक, बर्फ का गोला,
पापड़, आम का आचार तेरी डांट !
 
फेरीवाला, सब्जीवाला, दूधवाला,
मां सबकुछ बहुत याद आता है,
बाहर सामान लाने में डर लगता है,
महल भी भीतर पिंजड़ लगता है !
 
मैं बदली, देश बदला, आदतें बदली,
भेष बदला, परंतु अब सब बदल गया,
तू नहीं बदली ना मां, मैं लौटूंगी जल्द ही,
हालात ठीक होते, मेरा बचपन संभाल रखना !
लेखक के बारे में
रेखा भाटिया

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख