dharma sangrah

जीवन पर मार्मिक कविता : अर्धविराम ने नई राह दिखाई

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2020 (14:47 IST)

अमृत वाधवा
 
दोस्तों के साथ मिल कहकहे लगाना
वो हंसना वो ठहाके लगाना
 
भूला हुआ हो जैसे एक फसाना! 
 
थिरकते हुए पैरों पर रातों की जवानी
कभी मस्ती, कभी शोखियों की रवानी
 
बन गई अब एक किताब की कहानी !
 
हंसते खिलखिलाते सुंदर से चेहरे
चांदी-सी छवि रंग सुनहरे
 
पड़ गए उन पर नकाबों के पहरे !
 
वो शादी के मंडप को सजाना
गीत गाना, हंस कर गले लगाना
 
लगता है अब एक रिवाज़ पुराना !
 
बाजारों-दुकानों से नए-नए वस्त्र लाना       
कभी गली में कभी रेस्टोरेंट में खाना खाना
 
कहां खो गए वह दिन कोई नहीं जाना !
 
सिनेमाघर में चलते हुए चल-चित्र
देखते थे हम सब मिलकर मित्र
 
आजकल सब हो गए कहीं तितर-बितर !
 
गुरुद्वारे में सजी हुई संगत का साथ
सर पे आशीर्वाद देता बड़े का हाथ
 
बन गई वो मुश्किल-सी मिलती सौगात !
 
मेलों-महफिलों का रंग कहीं खो गया
सांसों पर जैसे गहरा कोहरा सा छा गया
 
जीवन की राह पर जैसे अर्धविराम आ गया !
 
इस अर्धविराम ने जीवन को नई राह दिखाई
जो पास है उसका मोल करो ये बात सिखाई !
 
बसंत ऋतू की ठंडी ठंडी हवा
गाते हुए पंछियों के गीत
बारिश का अमृत जैसा पानी
बन गई मेरी हर श्याम सुहानी !
 
खुले नीले आसमान में अंगड़ाई लेता बादल
खिलती हुई कलियों से जागती आशा
खिले हुए फूलों की सुंदर मुस्कान
अनमोल प्रकृति में बस गई मेरी जान !
 
उगते सूरज का सुनहरा उजाला
बहते हुए झरने का संगीत
हरे-भरे पेड़ों की मीठी छांव           
 
घर में ही बन गया मेरा सुंदर गांव !
 
क्या विदेश, क्या देश
क्या शहर, क्या नगर
 
इस गांव से संभव हर खुशी
इस गांव से बढ़कर अब कोई नहीं खुशी !

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख