अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने अपनी आगामी फिल्म मैनेजमेंट में यात्रा करने वाली सेल्सवूमेन की भूमिका निभाने के लिए अपने लुक को बदल डाला है।
पीपुल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार एनिस्टन ने फिल्म में अपने बालों के लिए हेअर स्टाइल विशेषज्ञ क्रिस मैकमिलन से विमर्श करके 10000 डॉलर की एक विग की व्यवस्था की है।
एनिस्टन की हेअर स्टाइल के लिए काम करने वाली मेलिसा ने कहा वे कुछ अलग दिखना चाहती थीं, लेकिन अपने बालों को काटना या रंगना उसे मंजूर नहीं था इसलिए उन्होंने यह रास्ता अपनाया।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें