Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आप एनआरआई हैं तो कैसे करें श्रावण मास में पूजन

विदेश में बैठकर कैसे पाएं शिव की कृपा

 
FILE


अक्सर त्योहारों का मौसम आरंभ होते ही विदेशों में बैठे भारतीयों को भारत की याद सताने लगती है। क्योंकि जो पूजन-अर्चन और देव-धरम का पावन वातावरण भारत में होता है वह विदेशी धरा पर नहीं मिल पाता। हालांकि विदेश में बसे भारतीय आपस में मिलकर अपना माहौल बना ही लेते हैं लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी धार्मिक व्यक्तियों को पूजन में आती है और वे मंदिरों की कमी को महसूस करते हैं।

प्रस्तुत है इस श्रावण मास में कुछ ऐसे उपाय जो आप घर में बैठकर ही आसानी से कर सकते हैं और शिव जी की कृपा पा सकते हैं।

आपको सिर्फ अपनी राशि पता करना है और घर में ही शिव जी की प्रतिमा या तस्वीर का प्रबंध करना है और आसान से मंत्र को 11, 21, 51 या 108 बार या दिन भर बोलना है। यह उपाय ना सिर्फ भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं बल्कि जिस देश में आप निवास करते हैं वहां की भूमि, वातावरण और लोगों को भी आपके अनुकूल बनाते हैं-

 

आगे पढ़ें किस राशिवाले कौन-से मंत्र का करें जाप....

 


FILE


मेष- अगर आपकी राशि मेष है तो आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठें हो आपको भगवान शिव की तस्वीर पर गुलाल का तिलक लगाना है और 'ॐ ममलेश्वराय नम:' मंत्र का जाप 21 बार करना है।


FILE


वृषभ- आपकी वृषभ राशि है तो मात्र दूध से घर में रखी शिवजी की तस्वीर को अनामिका (सबसे छोटी अंगुली के पास वाली अंगुली) से स्पर्श करें। आपका मंत्र है- 'ॐ नागेश्वराय नम:' इस मंत्र का पूरे श्रावण मास में जाप करें।


FILE


मिथुन- अगर आपकी राशि मिथुन है तो शिव जी की तस्वीर पर दही को अनामिका से स्पर्श करें। सारा दिन ॐ भूतेश्वराय नम: का जाप करें।

FILE


कर्क- विदेशों में बसे कर्क राशि के व्यक्ति अगर प्रतिमा हो तो शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें। अन्यथा तस्वीर पर अबीर से तिलक लगाएं। महादेव के '12 नाम' का स्मरण करें। (इंटरनेट पर यह नाम आसानी से उपलब्ध हैं)



FILE


सिंह- सिंह राशि वाले व्यक्ति शिवजी की तस्वीर पर शहद से तीन बूंद स्पर्श करें। 'ॐ नम: शिवाय' की एक माला तस्वीर के समक्ष करें।

FILE


कन्या- अगर आपकी कन्या राशि है तो शिव प्रतिमा का सिर्फ शुद्ध जल से अभिषेक करें। अगर प्रतिमा नहीं है तो तस्वीर के सामने 7 बार 'शिव-चालीसा' का पाठ करें। वेबदुनिया पर (शिव चालीसा की लिंक) उपलब्ध है।


FILE


तुला- तुला राशि है तो शिव तस्वीर के सामने का घी का दीपक जलाएं। 'रूद्राष्टक' का पाठ करें। (रूद्राष्टक की लिंक)


FILE


वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातक घर में ही शिवजी की तस्वीर को संभव हो तो लाल फूल अर्पित करें अगर नहीं है तो 51 चावल गिनकर तस्वीर के सामने चढ़ाएं। 11 बार 'ॐ अंगारेश्वराय नम:' का जाप करें।

FILE



धनु- अगर आपकी धनु राशि है तो शिव की तस्वीर के नीचे शकर या गुड़ रखें। 'ॐ रामेश्वराय नम:' का 108 बार जाप करें।

FILE


मकर- मकर राशि वाले जातक शिवजी की तस्वीर के समक्ष अनार का फल रखें अगर वह संभव न हो तो कोई भी लाल फल रख सकते हैं। ॐ महाकालेश्वराय नम: का 51 बार जाप करें।

FILE


कुंभ- कुंभ राशि वाले जातक शिवजी का दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, पांचों वस्तुओं को मिलाकर शिव जी को प्रसाद चढ़ाएं और 'ॐ शिवाय नम:' का जाप दिन भर करें।

FILE



मीन- मीन राशि वाले जातक शिवजी को जिस देश में निवास कर रहे हैं वहां उपलब्ध फल अर्पित करें। 'ॐ भौमेश्वराय नम:' का 11 बार जाप करें ।


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका