Hanuman Chalisa

विदेशी भूमि पर कैसे जपें महामृत्युंजय मंत्र

Updated: शनिवार, 1 अगस्त 2015 (17:45 IST)

* श्रावण मास में जपें मात्र महामृत्युंजय मंत्र

महामृत्युंजय मंत्र से पाएं हर बाधा से मुक्ति

 
FILE


महामृत्युंजय मंत्र श्रावण मास के अलावा वर्ष भर जपने से अकाल मृत्यु टलती है। आरोग्यता की प्राप्ति होती है। यह मंत्र देश, काल और परिस्थिति के अनुसार हर स्थान पर शुभ फल देता है। अक्सर विदेशी धरा पर रहने वाले हमारे भारतीयों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इस मंत्र को भारत से बाहर पूर्ण शुद्धता के साथ संपन्न किया जा सकता है?

शास्त्रों-पुराणों में वर्णित है कि इस मंत्र का जाप ब्रह्मांड में कहीं भी किया जा सकता है, मन और मंत्र की शुद्धता अनिवार्य है। श्रावण मास में अगर आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं या विधिवत पूजन नहीं कर पा रहे हैं तो मात्र इस मंत्र का पूर्ण एकाग्रता से पाठ करने से मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है, साथ ही जिस देश में आप निवास कर रहे हैं वहां की परिस्थिति भी आपके अनुकूल होती है।

 

आगे पढ़ें संपूर्ण महामृत्युंजय मंत्र

 

 


FILE


संपूर्ण महामृत्युंजय मंत्र

- ॐ ह्रौं जूं सः। ॐ भूः भुवः स्वः। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌। स्वः भुवः भूः ॐ। सः जूं ह्रौं ॐ॥

FILE


मंत्र जप की सरलतम विधि

* स्नान करते समय शरीर पर लोटे से पानी डालते वक्त इस मंत्र का जप करने से स्वास्थ्य-लाभ होता है।

* दूध में निहारते हुए इस मंत्र का जप किया जाए और फिर वह दूध पी लिया जाए तो यौवन की सुरक्षा में भी सहायता मिलती है।

* मंत्र को पानी भरे पात्र में देखते हुए जपे और तुरंत पानी को पी लिया जाए तो पानी अभिमंत्रित हो जाता है। यह पानी हर रोग में प्रभावी होता है। यह ध्यान रखें कि इस तरह पानी को मंत्रित करने का काम स्वस्थ व्यक्ति ही करें। दमा रोगी या अन्य किसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति नहीं। बीमार व्यक्ति को पानी पीने के लिए दे सकते हैं।

इस मंत्र का जप करने से बहुत-सी बाधाएं दूर होती हैं, अतः इस मंत्र का सदैव श्रद्धानुसार जप करना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास