सुलझ सकता है हत्या का मामला
ND
दुबई हत्याकांड के मामले में आठ भारतीयों के संलिप्त होने का मामला सुलझने की उम्मीद है। मृतक के पिता को हत्या के बदले मुआवजा राशि (ब्लड मनी) का भुगतान किए जाने के बाद इस मामले के खत्म होने की उम्मीद बन गई है।
दिल्ली स्थित होटल व्यावसायी एसपी सिंह ओबेराय ने जेल में बंद भारतीयों के बदले ब्लड मनी का भुगतान कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसे शारजाह अदालत के तीन न्यायाधीशों की जूरी को समझौता दस्तावेज के तहत सौंपा जा चुका है। इस मामले पर आगामी छह फरवरी को फैसला सुनाया जाना निर्धारित किया गया है। (भाषा)

