लेबनान में भारतीय मारा गया
बेरूत के उत्तरी उपनगर में एल्युमिनियम का छह मंजिला कारखाना धराशायी होने से एक भारतीय श्रमिक मारा गया जबकि एक अन्य का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
ब्रिगेडियर जनरल डारविश होबीका ने बताया कि राहतकर्मियों ने लेबनान के एक व्यक्ति को मलबे से जीवित बाहर निकाल लिया। होबीका ने कहा कि कारखाने की इमारत स्थानीय समयानुसार सुबह 6.15 बजे धराशायी हुई। राहत और बचावकर्मियों ने भारतीय श्रमिक का शव भी निकाल लिया है। उन्होंने कहा कि एक भारतीय श्रमिक अभी भी लापता है जिसे कारखाने के मलबे में खोजा जा रहा है। हादसे की वजह जानने के लिए जाँच-पड़ताल की जा रही है। (एएफपी)