1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भारतीय को 17 साल की सजा

ऑस्ट्रेलिया
ND

अपनी पत्नी की निर्दयता से पिटाई और हत्या के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय सुखमंदर सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस 17 साल की कैद की सजा सुनाई है। सुखमंदर ने अपनी पत्नी मोहिन्दर कौर की हत्या का आरोप स्वीकार किया है।

न्यायाधीश टेरी फारेस्ट ने कहा कि आरोपी को अपने कृत्य के लिए कोई पछतावा नहीं है। मोहिन्दर कौर की हत्या 7 मई 2009 को निदारी स्थित वेली लेक बोलवर्ड में लकड़ी के बड़े डंडे से की गई थी। मोहिन्दर वर्ष 2008 में भारत से ऑस्ट्रेलिया आई थी। भारत में भी उसके पति का व्यवहार अच्छा नहीं था। वह हमेशा उसे प्रताड़ित करता रहता था। न्यायाधीश फारेस्ट ने सुखमंदर से कहा कि तुम अपनी पत्नी को डंडे से तब तक मारते रहे जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए।

इस दंपति के चार बच्चे हैं। इनमें से एक 21 वर्षीय बालिका सरबजीत कौर मेलबोर्न में अध्ययन कर रही है।