working visa | भारतीय कारोबारी को सजा
ND
भारतीय कर्मचारियों के लिए गलत तरीके से एच-1बी कामकाजी वीजा हासिल करने की कोशिश करने का दोषी पाए जाने के बाद एक भारतीय कारोबारी को जेल की सजा सुनाई गई है।
न्याय विभाग के अनुसार श्रीनिवास चेन्नुपती को छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही रिहाई के बाद उन पर तीन साल तक निगरानी रखी जाएगी। उन्हें एच-1बी वीजा के लिए दिए गए आवेदनों में गलत बयान देने का दोषी पाया गया है।
बयान के मुताबिक 33 वर्षीय चेन्नुपती ने वीजा धोखाधड़ी मामले में दिसंबर 2010 में अपना दोष स्वीकार कर लिया था।
चेन्नुपती ने स्वीकार किया है कि उन्होंने 11 एच-1बी वीजा के लिए 2009 में अमेरिकी नागरिक और आव्रजन सेवा विभाग को आवेदन दिया था। इन आवेदनों में यह कहा गया था कि गैप कॉर्पोरेशन, वेल्स फॉरगो बैंक और जेनेटेक में 11 पद रिक्त हैं जो सही नहीं था। न्याय विभाग के मुताबिक इन 11 आवेदनों पर कोई कामकाजी वीजा जारी नहीं किया गया। (भाषा)

