Ship artillery | पोत तोपखानों के खिलाफ मामला दर्ज
ND
अमेरिका की एक संघीय एजेंसी ने भारतीय मजदूरों के साथ असमान व्यवहार करने के आरोप में मिसीसिपी और टैक्सॉस स्थित पोत तोपखानों के खिलाफ मामला दायर किया है।
अमेरिका के समान रोजगार अवसर आयोग (ईईओओ) के अधिकारियों के अनुसार मिसीसिपी और टैक्सॉस स्थित पोत तोपखानों में 500 से अधिक भारतीय मजदूर काम करते हैं जबकि हवाई और राजधानी वाशिंगटन स्थित विभिन्न फार्म हाउसों में थाइलैंड के 200 से ज्यादा कामगार कार्यरत हैं जिनके साथ ठीक बर्ताव नहीं किया जा रहा था।
ND
ईईओओ ने कहा कि भारत और थाइलैंड के इन मजदूरों को काम के लिए वीजा उपलब्ध कराकर लाया गया है जबकि इनके साथ मानव तस्करी करके लाए गए लोगों की तरह व्यवहार किया जा रहा है।
आयोग के स्थानीय जिला निदेशक ओलोफियस पैरी ने बताया कि अमेरिका में काम करने वाले किसी भी विदेशी मजदूर के साथ एक समान सलूक किया जाना चाहिए। (भाषा)

