The Thugs | गूंगा बना भारतीय मूल का ठग
FILE
जेल जाने से बचने के लिए भारतीय मूल का एक ठग एक साल तक गूंगा बना रहा। अमृतपाल मेहत को डाकखाने से चार लाख पाउंड चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया था और मैनचेस्टर से गिरफ्तार किया।
उसकी सारी मेहनत पर तब पानी फिर गया जब मैनचेस्टर की एक अदालत ने उसे चार साल की जेल की सजा सुनाई। स्थानीय खबरों में बताया गया कि 26 साल के मेहत ने दावा किया था कि वह एक बेहद धार्मिक व्यक्ति था और उसकी गिरफ्तारी के बाद भगवान ने उसे गूंगा बना दिया।
हालांकि उसके दावे की पोल तब खुल गई जब हिरासत के दौरान उसे एक मानसिक अस्पताल में भर्ती किए जाने का आदेश सुनाया गया और उसने मनोचिकित्सक के साथ पंजाबी में बात करना शुरू कर दिया। (भाषा)

