एनआरआई पति के खिलाफ मामला दर्ज
ND
हाल में ही विवाहित एक महिला ने अपने एनआरआई पति और उसके परिवार के खिलाफ और दहेज माँगने तथा उसकी पिटाई करने को लेकर मामला दर्ज कराया। पिटाई के कारण उसके शरीर पर चोट आई है।
गुरुनानकपुरा की पवनदीप कौर ने यहाँ के स्थानीय सिविल अस्पताल में संवाददाताओं को बताया कि उसकी छह महीने पहले ब्रिटेन में बस गए परमदीप सिंह से शादी हुई थी। (भाषा)

