1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

अपहृत भारतीय महिला मुक्त

अपहृत
ND

नाइजीरिया के संवेदनशील तेल प्रचुर क्षेत्र से अपहृत की गई तेल कंपनी द्वारा संचालित एक स्कूल की भारतीय प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी टोमबुश को सुरक्षा बलों ने मुक्त करा लिया है।

अकवा इबोम राज्य के पुलिस आयुक्त वाल्टर रगबेरे ने मीडिया को बताया कि अपहृत महिला को कल राज्य के इकेट स्थित तेल कंपनी के दफ्तर के निकट पाया गया।

उन्होंने कहा कि वह यह नहीं जानते कि क्या महिला को मुक्त कराने के लिए किसी फिरौती का भुगतान किया गया है। लेकिन उन्होंने कहा कि एक और अपहृत महिला को भी मुक्त कराया गया है जो ओगुन राज्य के पूर्व गर्वनर की पत्नी हैं। लक्ष्मी को 14 अक्टूबर को तब अपहृत किया गया जब वह अपनी कार से कहीं जा रही थीं। अपहरणकर्ताओं ने इस दौरान दो लोगों की हत्या भी कर दी थी। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें