Hanuman Chalisa

प्रख्यात चित्रकार एसएच रजा को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली। आधुनिक भारतीय चित्रकार सैयद हैदर रजा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द लीजन  ऑफ ऑनर' से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी लाजवाब उपलब्धियों के लिए दिया गया है।
 
फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर मंगलवार देर शाम यहां फ्रांस दूतावास में एक कार्यक्रम में फ्रांस के  राजदूत फ्रेंकोइ रिचियर ने यह पुस्कार उन्हें प्रदान किया।
 
रजा ने अपने स्वीकृति भाषण में कहा कि मैं इस मौके पर फ्रांस की कला और उसके कलाप्रेमियों को  सलाम करता हूं और इसे बहुत सम्मान से स्वीकार करता हूं। मैं तहे दिल से शुक्रगुजार हूं। रजा का  स्वीकृति भाषण उनके मित्र जान-माने कवि और निबंधकार अशोक वाजपेयी ने पढ़ा।
 
93 वर्षीय कलाकार को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान मिलना उनकी सीमाओं से परे उपलब्धियों और फ्रांस  और भारत के बीच उन्होंने जो स्थायी संबंध बनाए हैं, उसको पहचान है। साथ ही में उनकी राष्ट्रों में  कलाओं की खोज, संस्कृतियों, धर्मों और दर्शनों को जोड़ने को भी पहचान मिली है।
 
इस सम्मान की शुरुआत 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की थी और यह पुरस्कार फ्रांस के लिए  उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, चाहे जो भी नागरिकता हो।
 
रिचियर ने कहा कि सम्मान फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से दिया गया है और यह न सिर्फ उनको मान्यता  देता है जिन्होंने हमारे साथ काम किया है, बल्कि जिनके बारे में हम मानते हैं कि उन्होंने विश्व को  खूबसूरत और बेहतर बनाया है। वास्तव में यह रजा का मामला है।
 
इस मौके रजा के जीवन पर 2 भाषाओं में लिखी पुस्तक का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तक फ्रेंच  में 2003 में लिखी गई थी और अब इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया गया। (भाषा)
 
 
Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम