dharma sangrah

नॉर्वे में लौहपुरुष पटेल जयंती मनाई गई

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (17:27 IST)
सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'
 
ओस्लो। भारतीय दूतावास ओस्लो में लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस राष्ट्रीय एकता दिवस पर संपन्न हुए सेमिनार में 2 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया और राजदूत महामहिम देबराज प्रधान ने राष्ट्रीय एकता और नॉर्वे में भारतीयों की एकता पर प्रेरणात्मक संबोधन किया।
 
राष्ट्रीय एकता दिवस एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें प्रतिभाशाली युवा पुरस्कार विजेता थे- प्रथम स्थान आरुषी मिश्रा, द्वितीय स्थान अवानी खरे और तीसरा स्थान इरीश भवन। विशेष पुरस्कार अमांदा शर्मा को दिया गया। लौहपुरुष सरदार पटेल पर सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' ने स्वरचित कविता सुनाई।
 
नॉर्वे की अनेक भारतीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया जिसमें ओवरसीज बीजेपी के मोहन सिंह वर्मा, वीएचपी के मनोज मिश्र, स्टोवनर बीदेल के राजनीतिक प्रतिनिधि ओमबीर उपाध्याय और अन्य थे।
 
भारतीय दूतावास ओस्लो में लौहपुरुष सरदार पटेल की प्रदर्शनी लगी है। सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर सन् 1875 में हुआ था और मृत्यु 15 दिसंबर 1950 को हुई थी।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख