1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. माँसाहारी व्यंजन

सुगंधित हरा दही मटन

हरा दही मटन
NDND
सामग्री :
750 ग्राम मटन के मध्यम आकार के पके हुए टुकड़े, 500 ग्राम मलाईदार दही, 1 प्याला हरीमिर्च, हरी धनिया, करीपत्ता व पुदीना (कटा हुआ), 2 बड़े प्याज का पेस्ट, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, 100 ग्राम तेल।

विधि :
दही में थोड़ा सा नमक डालकर उसमें मटन के टुकड़ों को 15 मिनट तक रखें। एक बर्तन में तेल गरम करके उसमें जीरा का छौंक लगाएँ। उसमें प्याज का पेस्ट डालकर लाल होने तक पकाएँ, फिर उसमें मटन के टुकड़े दही के साथ डालकर पेस्ट मिलाकर सुगंध आने तक चलाएँ।

उसमें स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर धीमी आँच पर 10 मिनट तक पकाएँ। बाजरे की गरम रोटी या चावल के साथ परोसें।