suvichar

चटपटी फिश करी

Written By WD
Updated: मंगलवार, 16 जून 2009 (17:08 IST)
Praveen BarnaleND
सामग्री : 250 ग्राम मछली, 1 टुकड़ा अदरक, 6-7 हरी मिर्च, 7-8 ताजे प्याज, 1 चम्मच लालमिर्च पावडर, एक चुटकी हल्दी पावडर, 3-4 चम्मच धनिया पावडर उपरोक्त दी गई सामग्री को मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें। अन्य मसाले : 4-5 करी पत्ता, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच अमचूर पावडर या टमाटर प्यूरी, आधा लीटर नारियल का दूध।

विधिः
मछली को अच्छी तरह धोकर उसे पीसे हुए मसालों के साथ मिलाएँ। इसे 10-15 मिनट तक रखे रहने दें। अब कड़ाही में तेल डालें व तेल गर्म होने के पश्चात उसमें करी पत्ता और प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें। इसमें मसाला लगी मछली डालकर तब तक भूनें, जब तक कि मछली का कच्चापन दूर न हो जाए। दूसरी तरफ नारियल के दूध को कड़ाही में डालकर धीमी आँच पर पकाएँ। जब यह पककर आधा रह जाए तो उसमें तैयार की हुई मछली को डालकर चलाएँ।

जब मछली दूध के अन्दर पूरी तरह पक जाए तो उसमें अमचूर पावडर डालकर उतार लें। तैयार गरम ा- गर म चटपट ी फिश करी को चावल के साथ सर्व करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास