biodatamaker

अंडे का पराठा

Written By WD
Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2009 (12:23 IST)
ND

सामग्री :
4 अंडे, 2 कप आटा, 1 शि‍मला मि‍र्च, 1 टमाटर, 2 प्‍याज, बारीक कटा हरा धनि‍या, 1 चम्‍मच लाल मि‍र्च पावडर, 2 चम्‍मच तेल, घी या मक्खन।

वि‍धि ‍:
शि‍मला मि‍र्च, टमाटर, प्‍याज को बारीक काट लें। कड़ाही में तेल गरम करें और प्‍याज को हल्‍का ब्राउन होने तक फ्राय करें। अब इसमें टमाटर और शि‍मला मि‍र्च डाल दें और कुछ मि‍नट तक फ्राय करें। बाद में इसमें अंडे, नमक, लाल मि‍र्च डालें और अच्‍छी तरह मि‍ला लें और पकने दें। ऊपर से हरा धनि‍या डालें और आँच से उतारकर रख दें।

आटे को गूँध लें। इसमें 2 चम्‍मच घी भी डालें और फि‍र से गूँधे। अब इसके गोल बॉल बनाएँ और थोड़ा-सा बेलकर उसमें अंडे का मि‍श्रण भरें और उसे दूसरी रोटी से कवर कर लें। अब इसे पराठे की तरह घी में सेंककर गरम-गरम परोसें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!