biodatamaker

लाजवाब एग्ज करी

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2015 (11:28 IST)
सामग्री :

अंडे 4 सख्‍त उबले हुए, 1 चम्‍मच लाल मि‍र्च व 2 चम्‍मच धनि‍या पावडर, 1 चम्‍मच जीरा पावडर, 1 चम्मच गरम मसाला, 2 प्‍याज, 1 टमाटर, 2 चम्‍मच बेसन, 1 चम्‍मच बारीक कटा धनि‍या, 1 चुटकी हल्‍दी, 4 चम्‍मच तेल और नमक स्‍वादानुसार।
 
वि‍धि ‍:
प्‍याज को स्‍लाइस और टमाटर को टुकड़ों में काटें। अब अंडों को तीन तरफ से काट लें। एक बाउल में जीरा पावडर, धनि‍या पावडर, लाल मि‍र्च पावडर, हल्‍दी, गरम मसाला को पानी के साथ मि‍लाकर पेस्‍ट बना लें। तवे पर तेल गरम करें और उसमें प्‍याज को ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें बेसन डालें और हल्‍का ब्राउन होने तक भूनें।
 
अब इसमें मसालों का पेस्ट डालें। एक मि‍नट तिक हि‍लाएं और फि‍र टमाटर और हरा धनि‍या डालकर उसे बर्तन से तेल नि‍कलने तक पकने दें। अब इसमें एक कप पानी डालें और अंडो को उसमें छोड़ दें। नमक डालकर एक बार उबाल आने दें। 
 
गाढ़ा होने तक उबालते रहें और गरमा-गरम एग्ज करी सर्व करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

उधमसिंह शहीद दिवस पर जानें इस वीर क्रांतिकारी के बारे में 10 अनसुने तथ्य

उजाले उनकी यादों के: डॉ. बशीर बद्र

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व