रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता

सरहद पर भारतीय सेना सतर्क

सरहद पर भारतीय सेना सतर्क -
पाकिस्तान में तेजी से बदले हालात के मद्‍देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना को अधिकतम सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सेना के सूत्रों ने देर रात कहा कि पाकिस्तान में आपात स्थिति लागू किए जाने का सरहद पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा, लेकिन सैनिकों को स्थिति पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

समझा जाता है कि हाल ही संपन्न सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में पाकिस्तान में तेजी से बदल रही स्थिति पर चर्चा हुई थी और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा की रखवाली कर रही 15 कोर के कमांडर को विशेष तौर से इस स्थिति पर पैनी नजर रखने के लिए सतर्क किया गया है।