रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली (वार्ता) , शनिवार, 3 नवंबर 2007 (20:52 IST)

भारत को लोकतंत्र कायम होने की आशा

भारत को लोकतंत्र कायम होने की आशा -
भारत ने पाकिस्तान में आपातकाल लगाए जाने के फैसले की निन्दा से बचते हुए शनिवार को कहा कि पाकिस्तान में सामान्य स्थिति शीघ्र बहाल होगी तथा वहाँ स्थायित्व और लोकतंत्र कायम होगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के घटनाक्रम पर संक्षिप्त टिप्पणी में कहा कि पाकिस्तान में चल रहे कठिन दौर से हमें दुख है। हमारा विश्वास है कि पाकिस्तान में हालात फिर सामान्य होंगे जिससे पाकिस्तान स्थायित्व और लोकतंत्र की ओर बढ़ सकेगा।