• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

धनुष ने गाया 'सचिन डी', मास्टर ब्लास्टर को सांग सेल्यूट...(वीडियो)

कोलावेरी डी
कोलावेरी डी.....गीत की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब तमिल अभिनेता और सिंगर धनुष ने क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के लिए एक एंथम बनाया है।

धनुष का कहना है कि भारत में हर कोई सचिन का प्रशंसक है और वे खुद भी उनके प्रशंसक हैं। इसीलिए एक प्रोडक्ट कंपनी ने धनुष को सचिन के लिए एंथम बनाने का कहा तो उन्होंने तुरंत हां कह दी। यही नहीं इसके लिए धनुष ने कोई पैसे भी नहीं लिए हैं।