FILE |
राष्ट्रनायक बनने की दिशा में पहला कदम (वर्ष 1962) : राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ से जुड़ाव हुआ। करीब बारह वर्ष की उम्र में वे संघ की शाखाओं में जाने लगे थे। इस दौरान उनका परिचय संघ की विशेषताओं से हुआ और उन्होंने इन सभी विशेषताओं को आत्मसात कर लिया। किशोर नरेन्द्र के मन पर संघ के यह आदर्श हमेशा के लिए अंकित हो गए और इन्होंने उनके राष्ट्रनायक बनने की दिशा में पहला कदम रखा था।